लाइव न्यूज़ :

दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 31, 2020 11:16 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 31 दिसंबर बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या किए जाने के आरोप में मृतक के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में गत 29 नवम्बर को तनुजा का शव उसके ससुराल पक्ष के घर में फांसी से लटकता पाया गया था।

सूत्रों ने बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के धरनीपुर ग्राम के निवासी योगेंद्र नाथ सिंह की पुत्री तनुजा का विवाह पिछले साल 30 नवम्बर को आकाश सिंह से हुआ था ।

उन्होंने बताया कि तनुजा की मां कौशल्या की शिकायत पर बुधवार को मृतक की सास शांति देवी, ससुर राजाराम, पति आकाश, ननद मुनि एवं ममता के विरुद्ध दहेज हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बुधवार को आकाश, शांति देवी और राजा राम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos