लाइव न्यूज़ :

माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति के आरोप में सीआरपीएफ जवान समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2021 01:06 IST

Open in App

रांची, 16 नवंबर झारखंड में आतंक निरोधक दस्ते (एटीएस) ने माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

झारखंड पुलिस के एटीएस के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान समेत गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) को हथियारों की आपूर्ति करते थे।

आनंद ने कहा कि जिस गिरोह का पर्दाफाश किया गया है उसमें सीआरपीएफ का जवान अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा (29) भी शामिल था। वह बिहार के गया जिले के इमामगंज का रहने वाला है और वर्तमान में सीआरपीएफ की 182वीं बटालियन में पदस्थ है।

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ जवान के दो सहयोगियों ऋषि कुमार (49) और पंकज कुमार सिंह (48) को भी गिरफ्तार किया गया है। ऋषि बिहार के पटना के पास बेनीपुर का निवासी है और पंकज मुजफ्फरपुर का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। बिहार पुलिस की मदद से अनिवाश और ऋषि की गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी की गई। पंकज को झारखंड पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं