लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के जुर्म में पूर्व विधायक के भाई समेत तीन को बीस वर्ष की कैद, महिला अभियुक्त को दस वर्ष कैद

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:17 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 22 दिसम्बर मेदिनीनगर की एक विशेष अदालत ने बुधवार को बलात्कार के जुर्म में तीन व्यक्तियों को बीस-बीस वर्ष की कठोर कारावास तथा उसमें सहभागी एक महिला को दस वर्ष की सजा सुनायी।

यह सजा पलामू जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पी एन पाण्डेय की अदालत ने सुनाई। फैसले का विवरण देते हुए वरिष्ठ महिला अधिवक्ता सुधा पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय ने तीनों दोषियों को कारावास के अतिरिक्त उनपर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर सभी दोषियों को छह-छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

पाण्डेय के अनुसार इसी तरह अदालत ने महिला दोषी पर भी दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और राशि नहीं देने पर उसकी भी सजा छह माह बढ़ा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह मामला मनातू थानान्तर्गत रहैया गांव का है, जहां की तब्बसुम खातुन ने 16 दिसम्बर 2016 को आरोप लगाया कि उसके पति अफजल अंसारी, नौशाद अनवर और बबलू सिंह उर्फ विक्रम राजा ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और इस कृत्य का विडियो बनाया । इसमें बबलू सिंह पांकी के पूर्व कांग्रेस विधायक देवेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ बिट्टू सिंह का सौतेला भाई है ।

इस मामले में बलात्कारियों को सहयोग करने वाली गुंजा बीवी को अदालत ने उन दोषियों का साथ देने के अपराध में दस साल की कैद की सजा सुनायी और उसपर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता