लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न घटनाओं में एक महिला समेत तीन ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: April 10, 2021 14:58 IST

Open in App

नोएडा, 10 अप्रैल जनपद गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के चरणी बिहार के रहने वाले 35 वर्षीय हरीश ने शनिवार दोपहर को घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि हरीश के इस कदम के पीछे वजह संभवत: पारिवारिक विवाद है हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाली पूनम पत्नी सोनू ने शनिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में थाना फेस-3 क्षेत्र के बसई गांव में रहने वाले राजीव कुमार (18 वर्ष) ने शुक्रवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि राजीव मूल रूप से जनपद हरदोई का रहने वाला था और वह सेक्टर 122 स्थित एक कंपनी में काम करता था। मीडिया प्रभारी ने बताया कि वह चार दिन पहले ही अपने गांव से लौटा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां