लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली में व्यक्ति से लूट के आरोप में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक व्यक्ति से कथित तौर पर लूट के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान संगम विहार के रहने वाले रोहित, भाटी माइन्स के संजय कालोनी के रहने वाले चंदन कुमार राय और मालवीय नगर के जगदम्बा कैंप के रहनेवाले मलोदा उर्फ़ वर्षा के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाजपत नगर के रहने वाले रोहित तनेजा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने घर लौट रहे थे तभी साकेत कोर्ट के सामने एक महिला ने रूकने का संकेत दिया और रूकने पर कहा कि उसका दोस्त एक अस्पताल के निकट घायल अवस्था में पड़ा है। तनेजा उस महिला के साथ जब वहां पहुंचे तो पाया कि दो व्यक्ति पहले से ही वहां मौजूद थे और उन तीनों ने उनसे मोबाइल फोन, दस्तावेज और क़रीब 8,000-10,000 रुपये की राशि लूट ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू