लाइव न्यूज़ :

दसवीं कक्षा की छात्रा की हत्या के मामले में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:27 IST

Open in App

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 10वीं कक्षा की एक छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को खुर्जा देहात इलाके में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। लड़की का शव पिछले सप्ताह एक खाई में मिला था।

पुलिस ने कहा कि लड़की की कथित तौर पर 30 सितंबर को एक आरोपी सुनील ने हत्या कर दी थी, जब उसने उसके प्रेम प्रसंग के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

ग्रामीणों को लड़की का शव खाई में पड़ा मिला और उसके सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने एक नाबालिग आरोपी को भी उस खाई के पास देखा, जहां लड़की का शव मिला था।

चश्मदीदों द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर पुलिस ने एक अक्टूबर को करीब नौ किलोमीटर दूर एक झाड़ी में छिपे नाबालिग को ढूंढ निकाला।

पुलिस के अनुसार सुनील ने कथित तौर पर लड़की के साथ बहस की, उसे पीटा और उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को खाई में फेंक दिया। वारदात के बाद से नाबालिग तथा एक अन्य आरोपी पवन फरार थे।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग नशे का आदी है। वह नशे में इधर-उधर भागते हुए झाड़ियों में छिप गया। अन्य दो आरोपी घटना के बाद गांव लौट आए और किसी भी संदेह से बचने के लिए लड़की के शोकाकुल परिवार से भी मिले।

पुलिस ने कहा कि वारदात के दिन लड़की अपने घर से ट्यूशन के लिए निकली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो