लाइव न्यूज़ :

आगरा में तीन अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:33 IST

Open in App

आगरा (उप्र) , तीन फरवरी आगरा में बुधवार को थाना ताजगंज और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों के तीन आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया और उनके पास से 27 तमंचे, तीन पिस्तौल, एक कट्टा और 24 कारतूस बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना ताजगंज पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले तीन लोगों को दबोचा है जबकि एक फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को दबिशें दे रही है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ से खुलासा हुआ है कि पकड़े गये लोगों का आठ से 10 लोगों का गिरोह है। पुलिस अन्य लोगों की जानकारी भी प्राप्त कर रही है।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। वे जेल भी जा चुके हैं। हथियार आर्पूति का काम उन्होंने विगत एक वर्ष से शुरू किया है। गिरोह एटा,अलीगंज से अवैध हथियार खरीद कर उन्हें आगरा और फिरोजाबाद आदि जिलों में बेचा करता था।

एसएसपी के अनुसार पुलिस अब इस बात की जानकारी प्राप्त कर रही है कि उक्त तीनों आरोपियों ने किन-किन लोगों को हथियार बेचे हैं। अवैध हथियार खरीदने वालों की सूची बनाने को पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। पुलिस अब उन अवैध हथियार खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया ‘इंस्टाग्राम’ पर मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जुटी जांच में

ज़रा हटकेVIDEO: 10 साल बाद मिला खोया बेटा, भावुक होकर रोने लगी मां, देखें वायरल वीडियो

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव: गठबंधन की कोई घोषणा नहीं?, राज-उद्धव ठाकरे में बातचीत जारी, स्थानीय निकाय चुनावों में हार के बाद सदमे में कार्यकर्त्ता?

भारतबिहार में सत्ताधारी दल जदयू के लिए वर्ष 2024–25 रहा फायदेमंद, मिला 18.69 करोड़ रुपये का चंदा, एक वर्ष में हो गई पार्टी की फंडिंग में लगभग 932 प्रतिशत की वृद्धि

भारतबिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- कांग्रेस की नीतियां देशहित के खिलाफ

भारत अधिक खबरें

भारतपुणे नगर निगम चुनावः भाजपा-शिवसेना को छोड़ कांग्रेस से गठजोड़ करेंगे अजित पवार?, एनसीपी प्रमुख ने सतेज पाटिल को किया फोन

भारतहिजाब विवाद के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार?, दिल्ली में 30 मिनट तक बातचीत, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः जनता उन्नयन पार्टी का गठन, बेलडांगा और रेजीनगर सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर

भारतमहा विकास आघाड़ी के लिए नगर निगम से पहले खतरे की घंटी?, सुप्रिया सुले ने कहा-दलबदल करके भाजपा में शामिल हुए लोगों के कारण जीत?

भारतVB-G RAM G ने ली MGNREGA की जगह, जानें इनके बीच के 5 मुख्य अंतर