लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में पेट दर्द की शिकायत के बाद तीन बच्चियों की मौत

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:22 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 22 मई उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक गांव में तीन बच्चियों की कथित रूप से पेट दर्द की शिकायत के बाद मौत हो गई। इसके बाद गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम से ग्रामीणों ने दवा लेने व कोविड जांच कराने से मना कर दिया।

शाहजहांपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी गौतम ने 'पीटीआई-भाषा' को शनिवार को बताया कि थाना जलालाबाद अंतर्गत लाराबर पुर गांव में तीन बच्चियों की मौत की सूचना मिली। इसके बाद जलालाबाद से डॉ रूपम गुप्ता के नेतृत्व में गई टीम से जानकारी मिली कि गांव की पंछी (16), नेहा (15) तथा अंशिका (6) की इलाज के दौरान पेट दर्द के चलते मौत हो गई।

जलालाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रूपम गुप्ता ने बताया कि वह गांव में टीम के साथ गए थे तथा उनके साथ एक कोविड टीम भी थी परंतु गांव में किसी ने भी जांच नहीं कराई और काफी प्रयास के बाद भी लोगों ने जांच कराने से मना कर दिया।

उन्होंने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि उक्त तीनों बच्चियों के पेट में दर्द की शिकायत हुई और इसके बाद वह प्राइवेट डॉक्टरों के यहां ले गए और शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

डॉ रूपक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कोविड जांच कराने से मना कर रहे हैं तथा जब गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है तो गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या घटकर 35 से 40 रह गई है। पहले काफी ज्यादा मरीज उपचार के लिए आते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे