लाइव न्यूज़ :

देवरिया में नाव पलटने से तीन लड़कियों की मौत

By भाषा | Updated: July 17, 2021 17:10 IST

Open in App

देवरिया (उप्र) , 17 जुलाई उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के महादेव ताल में नाव पलटने से तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई जबकि चार अन्य को बचा लिया गया।

देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शनिवार को बताया कि भलुअनी थाना क्षेत्र के गरेड गांव में शुक्रवार की शाम यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मारी गई सभी लड़कियों की उम्र आठ वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बीच है। निरंजन के अनुसार पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में राज नंदनी, लल्नत और रितु की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रतन नामक लड़की की हालत गंभीर है जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत लड़कियों के परिजनों को सरकारी सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को गरेड गांव के रामेश्वर के बेटे का मुंडन संस्कार था। इस कार्यक्रम के लिए उनके यहां कई रिश्‍तेदार एकत्र हुए थे। मुंडन कार्यक्रम के बाद घर से सात लड़कियां शाम को पास में स्थित महादेव ताल में नौका विहार के लिए गई थी और उसी दौरान नाव पलट गई। उन्होंने बताया कि नाविक तैरकर बाहर निकल गया लेकिन वे डूबने लगीं। लोगों ने चार लड़कियों को किसी तरह बचा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए