लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं तीन छात्राएं लापता

By भाषा | Updated: March 2, 2021 16:00 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), दो मार्च शाहजहांपुर में घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं तीन नाबालिग छात्राएं कथित रूप से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं जिनकी तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि छात्राओं की तलाश के लिए पुलिस की तीन दल गठित किए गए हैं और उनका जल्दी पता लगा लिया जाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) प्रवीण कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले में रहने वाली तीन छात्राएं सोमवार को स्कूल जाने के लिए निकली और रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं।

उन्होंने बताया कि दो छात्राएं 15 वर्ष की हैं जबकि एक 10 वर्ष की है और तीनों शहर के ही आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। तीनों सोमवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। उनमें से दो छात्राएं अपने साथ 2,500 और 3,700 रुपए और कपड़े लेकर गई हैं।

अधिकारी ने बताया कि जब परिजनों ने कपड़ों के बारे में पूछा तो छात्राओं ने कहा कि स्कूल में कार्यक्रम है इसलिए कपड़े ले जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने देर रात थाना सदर बाजार में छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज करायी।

प्रवीण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने रात में ही तीन दलों का गठन किया। एक टीम परिजनों के साथ उत्तराखंड तथा दूसरी बरेली भेजी गई है जबकि एक टीम शहर में ही रहकर उनकी तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी को कांट थाना क्षेत्र ये दो बच्चियां लापता हो गई थीं। उनमें से एक की बलात्कार के प्रयास के बाद हत्या कर दी गई थी और दूसरी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के स्कूल की एक छात्रा का शव अधजली हालत में नग्न अवस्था में हाईवे के किनारे पड़ी मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल