लाइव न्यूज़ :

कासरगोड में नाव डूबने से तीन मछुआरों की मौत

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:18 IST

Open in App

कासरगोड (केरल), पांच जुलाई केरल के कासरगोड जिले में नेल्लीकुन्नू बंदरगाह के निकट एक मुहाने पर ज्वारीय लहरों के दौरान एक नौका पलटने से तीन मछुआरों की मौत हो गई। तटीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी था लेकिन सोमवार को सुबह उनके शव यहां कोडी बीच पर तैरते मिले। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रथीश (44), कार्तिक (20) और संदीप (36) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार को तेज लहरों के कारण मछुआरों की नाव पलट गई।

पुलिस ने बताया कि हालांकि नाव में कुल सात लोग थे, उनमें से चार डूबती हुई नाव को पकड़े हुए थे, और उनको अन्य मछुआरों ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि बचाए गए व्यक्तियों को केवल मामूली चोटें आईं है और उन्हें पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय तटरक्षक दल, तटीय पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह