मध्य दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में तीन किसान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 1, 2021 12:39 IST2021-06-01T12:39:38+5:302021-06-01T12:39:38+5:30

Three farmers arrested for violating lockdown in central Delhi | मध्य दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में तीन किसान गिरफ्तार

मध्य दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में तीन किसान गिरफ्तार

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में तीन किसानों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन किसानों को सोमवार को मध्य दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उनके पास लॉकडाउन में आने-जाने के लिए आवश्यक कर्फ्यू पास नहीं थे। तीनों किसान पंजाब के रहने वाले हैं।

उनके अनुसार, किसानों ने पुलिस को बताया कि वे मध्य दिल्ली में स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा में प्रार्थना करने के लिए आए थे और पिछले दो दिन से वहीं रुके हुए थे।

अधिकारी के अनुसार, किसानों ने कहा कि वे सिंघु बार्डर की ओर जा रहे थे, लेकिन उनका उद्देश्य कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य दिल्ली में प्रदर्शन करना नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three farmers arrested for violating lockdown in central Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे