लाइव न्यूज़ :

मप्र में कार और बाइक की टक्कर में एक परिवार के तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:13 IST

Open in App

टीकमगढ़ (मप्र), दो अप्रैल मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर दूर शुक्रवार को टीकमगढ़-जतारा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

जतारा के थाना प्रभारी हिमांशु चैबे ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान जगदीश साहू (55), उनकी पत्नी सुखवती (50) और उनके बेटे धनीराम (32) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों बाइक पर सवार होकर अपने खेत पर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पीड़ितों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित