लाइव न्यूज़ :

लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन प्रचारक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 11:40 IST

Open in App

आजमगढ (उप्र) 22 दिसंबर आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने लालच देकर लोगों का धर्म परिर्वतन कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

दीदारगंज के थाना प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि तीन लोगों के खिलाफ 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून’ के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

डीह कैथौली गांव के लोगों ने बताया कि गांव के त्रिभुवन यादव के घर रविवार सुबह से दर्जनों लोग जुटे थे। वहां ईसाई धर्म के तीन प्रचारक बाहर से आए थे।

उन्होंने बताया कि धर्म परिवर्तन को लेकर प्रार्थना सभा चल रही थी।

इसी बीच गांव के अशोक यादव ने पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत की। अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने लालच देकर धर्म परिर्वतन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीनों धर्म प्रचारकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर निवासी बालचंद जायसवार, वाराणसी निवासी गोपाल प्रजापति और आजमगढ़ निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos