लाइव न्यूज़ :

पठानकोट में तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 25, 2021 19:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 अप्रैल पंजाब के पठानकोट जिले में मादक पदार्थ के तीन तस्करों ने पुलिस पर गोलीबारी करके भागने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से 265 ग्राम हेरोइन, अमेरिका में बनी 7.62 एमएम की एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।

आरोपियों की पहचान करणदीप सिंह उर्फ करण, मनदीप सिंह उर्फ हैप्पी और हरदीप सिंह उर्फ सबा के तौर पर हुई है। ये सभी गुरदासपुर जिले के मेहमा चक गांव के रहने वाले हैं।

यह घटना शनिवार शाम सात बजकर करीब 40 मिनट की है जब पुलिस की टीम पाठनकोट के झाखोलाहरी के पास विशेष जांच अभियान चला रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि अमृतसर की तरफ से एक कार आ रही है जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है।

उन्होंने बताया कि कार में बैठे तीन में से एक व्यक्ति ने पुलिस की टीम पर गोली चला दी और उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

खुराना ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि करणदीप हिस्ट्रीशीटर है और उसके पाकिस्तान के तस्करों के साथ करीबी संपर्क हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, हथियार कानून और एनडीपीएस अधिनियम की संबंद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?