लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के रियासी में मादक पदार्थ के तीन तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 12:55 IST

Open in App

जम्मू, 14 जून जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में अलग-अलग घटनाओं में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की एक टीम ने कटरा में मादक पदार्थ के तस्कर पृथ्वी चांद को गिरफ्तार किया और उसके पास से 19 ग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में कटरा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

दूसरी घटना में, पुलिस ने कटरा-रियासी सड़क पर एक ट्रक से 450 ग्राम गांजा और 750 ग्राम चूरा पोस्ता बरामद किया। ट्रक के ड्राइवर हामिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य घटना में कटरा में करामत अली को गिरफ्तार किया गया और उसके पास 138 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ पर रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे