लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कश्मीरी युवकों पर हमला व जबरन ‘जय श्रीराम’ का नारा लगवाने के आरोप में तीन हिरासत में

By भाषा | Updated: November 28, 2021 14:51 IST

Open in App

रांची, 28 नवंबर झारखंड की राजधानी रांची में गर्म कपड़े बेचने का काम करने वाले चार कश्मीरी युवकों ने कुछ स्थानीय लोगों पर उनकी पिटाई करने और जबरन ‘जय श्रीराम’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगवाने का शनिवार को आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने इस घटना के बारे में पूछे जाने पर बताया कि शनिवार को कश्मीरी कारोबारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके साथ कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट की जिसके बाद पुलिस ने बीती रात तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जायेगा उसे बख्शा नहीं जायेगा।

इससे पूर्व इस घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री ने स्वयं पीड़ित युवकों के वीडियो को ट्वीट करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

आरोप के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने मिलकर इलाके में रह रहे कश्मीरी युवकों के साथ पहले मारपीट की और फिर उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए। पीड़ित युवकों ने कहा कि ठंड के मौसम में वे रांची आकर काम किया करते हैं। पिछले दिनों उन्हें कुछ लोगों ने रोका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने को कहा। वहीं, ऐसा नहीं करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई है।

बाद में कश्मीरी युवकों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने के लिए भी मजबूर किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक प्रभात रंजन ने कहा कि थाना स्तर पर सभी कश्मीरी युवकों की सूची बनायी जाएगी फिर उसे संबंधित थाना प्रभारी को दिया जाएगा।

प्रभात रंजन ने बताया कि शहर में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व हैं जो कानून व्यवस्था को चुनौती देते हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम ऐसे असामाजिक तत्वों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?