लाइव न्यूज़ :

एनजीओ प्रबंधक के अपहरण के आरोप में दिल्ली के तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2021 00:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली के तीन पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के प्रबंधक का अपहरण करने और छोड़ने के लिए उनके परिवार से 5 लाख रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को तब यह मामला सामने आया जब आरोपियों ने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के परिसरों में अवैध कॉल सेंटर संचालित होने का आरोप लगाते हुए वहां छापेमारी की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने जांच के बहाने प्रबंधक को अवैध रूप से पकड़ लिया और रिहा करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की।

उन्होंने कहा, ''मामले के संबंध में पहाड़गंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हम उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग