लाइव न्यूज़ :

पंजाब में फैक्ट्री की छत गिरने से तीन की मौत, सात घायल

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:40 IST

Open in App

लुधियाना, पांच अप्रैल शहर के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार को एक फैक्ट्री की छत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटनास्थल से करीब 40 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से ज्यादातर श्रमिक हैं।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। अभी यहां यह पता लगाने के प्रयास जारी हैं कि कहीं और लोग मलबे के बीच दबे तो नहीं हैं।

उपायुक्त वरिंदर शर्मा ने कहा, ‘‘ फैक्ट्री का मालिक नगर निगम की अनुमति लिए बिना यहां काम करा रहा था।’’

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और निकाय इकाई की टीमें बचाव व राहत अभियान में जुटी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति मलबे में मृत मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत जख्म की वजह से अस्पताल में हो गई।

लुधियाना पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 3rd ODI: लगातार 20 मैच में टॉस गंवाने का सिलसिला खत्म?, 2023 के बाद भारत ने जीता टॉस, रोहित शर्मा और शुभमन गिल से आगे निकले केएल राहुल

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

कारोबारIndiGo Crisis: हवाई किराए मनमानी पर सख्ती, केंद्र सरकार का एक्शन, सभी रूट पर कैप?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

क्रिकेटAustralia vs England, 2nd Test: पहले 6 विकेट और फिर 141 गेंद में 13 चौके की मदद से 77 रन की पारी, इंग्लैंड टीम पर बरसे मिशेल स्टार्क

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट