लाइव न्यूज़ :

पंतनगर सिडकुल में सीईटीपी संयंत्र के टैंक में डूबकर तीन की मौत

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:39 IST

Open in App

रुद्रपुर, 25 अक्टूबर उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में पंतनगर स्थित सिडकुल में फैक्ट्रियों के प्रदूषित पानी को साफ करने वाली कंपनी के ‘कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट’ (सीईटीपी) के टैंक में डूबकर तीन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य बीमार हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, पहले एक कर्मचारी हरिपाल को सफाई के लिए टैंक में भेजा गया लेकिन उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर संयंत्र के प्रमुख रमन कुमार वहां पहुंचे। हरिपाल को बेहोश देखकर वह उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे लेकिन खुद भी बेहोश होकर गिर पड़े। उनके बाद उन्हें बचाने के लिए गया तीसरा कर्मचारी अवधेश भी बेहोश होकर टैंक में गिर गया। टैंक में डूबने से उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इन तीनों के बाद चौथे कर्मचारी बिजेंद्र को उसकी कमर में रस्सी बांधकर टैंक में भेजा गया लेकिन वह भी बेहोश हो गया जिसके बाद अन्य कर्मचारियों ने उसे उपर खींच लिया जिससे उसकी जान बच गई। बिजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है ।

पंतनगर के पुलिस उपाधीक्षक आशीष भारद्वाज ने बताया कि पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और अग्निशमन दल के डेढ से दो घंटे तक चले संयुक्त अभियान के बाद तीनों शवों को बाहर निकाल लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि टैंक से हो रहे जहरीली ​गैसों के रिसाव के असर को समाप्त करने के लिए दमकल की गाड़ियों ने पहले काफी देर तक पानी का छिडकाव किया ​।

सिडकुल के सेक्टर सात में यह सीईटीपी संयंत्र स्थित है जहां सिडकुल की कंपनियों के रसायन युक्त गंदे पानी को साफ किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण