लाइव न्यूज़ :

वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ में तीन दिनों का राजकीय शोक

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:06 IST

Open in App

रायपुर, 21 दिसंबर अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक तीन दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है।

अधिकारियों ने बताया कि राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं वहां ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि वोरा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि वोरा का शव मंगलवार सुबह दिल्ली से रायपुर लाया जाएगा। बाद में उनका शव उनके गृह जिले दुर्ग ले जाया जाएगा। दुर्ग में ही वोरा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos