लाइव न्यूज़ :

सूखे मेवे के कारोबारियों से करोड़ों की ठगी के आरोपी की तीन दिन की पुलिस हिरासत खत्म, जेल भेजा गया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:38 IST

Open in App

नोएडा,23 जनवरी देश के सैकड़ों थोक व्यापारियों से सूखा मेवा खरीद कर करोड़ों की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार मोहित गोयल की तीन दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक हिरासत में पूछताछ और उसकी निशानदेही पर 50 हजार रुपये नगद तथा कई फर्जी कंपनियों के दस्तावेज आदि बरामद किए गए हैं।

पुलिस को इस गिरोह में शामिल कई अन्य लोगों के बारे में भी पता चला है।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि 11 जनवरी को नोएडा सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में मोहित गोयल तथा ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि बाद में उनके गिरोह के सदस्य सुमिता नेगी व अमरजीत को भी गिरफ्तार करने में सनफलता मिली।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले सूखे मेवे के थोक व्यापारियों से ऊंचे दर पर मेवा खरीदा तथा पेशगी की कुछ रकम देकर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी की।

उन्होंने बताया कि मोहित गोयल की गिरफ्तारी के बाद देश के विभिन्न जगहों से व्यापारियों ने नोएडा पुलिस को शिकायत भेजी, जिसके आधार पर एसआईटी बनाकर इस मामले की जांच की जा रही है।

एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार मोहित गोयल से पुलिस ने तीन दिन तक अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निाानदेही पर घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए है।

उन्होंने बताया कि हिरासत के दौरान पुलिस उसे उत्तर प्रदेश के शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर आदि जिलों में लेकर गई जहां पर उसकी चल अचल संपत्ति का पता चला है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मोहित गोयल ने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम बताए हैं, उनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो