लाइव न्यूज़ :

भाजपा के ओबीसी मोर्चा की केवड़िया में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

By भाषा | Updated: December 3, 2021 14:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन दिसंबर भारतीय जनता पार्टी का ओबीसी मोर्चा शुक्रवार को गुजरात में नर्मदा जिले के केवड़िया में शुरू तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी भूमिका और रणनीति पर चर्चा करेगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने बताया कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने के अलावा ओबीसी मोर्चा दिसंबर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए गुजरात में अपने कार्यक्रमों पर भी चर्चा करेगा।

गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत में लक्ष्मण ने कहा, ‘‘हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक तीन, चार और पांच दिसंबर को केवड़िया में होगी। आगामी चुनावों के लिए मोर्चा की भूमिका और रणनीति पर विस्तार से चर्चा करने के अलावा बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।’’

तेलंगाना से भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि आगामी दिनों में ओबीसी मोर्चा मोदी सरकार की गरीब समर्थक और पिछड़ा वर्ग समर्थित योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाकर भाजपा के साथ पिछड़े वर्ग को जोड़ने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करेगा।

उन्होंने दावा किया, ‘‘सपा, राजद और वाम जैसी क्षेत्रीय दल सोचते हैं कि वे पिछड़े वर्गों के ‘ठेकेदार’ हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। आजादी के 75 वर्षों में पहली बार यह हुआ।’’

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी का मानना है कि ‘‘क्रीमी लेयर’’ से ताल्लुक रखने वाले ओबीसी को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए और केवल गरीब तथा वंचितों को ही इसका फायदा मिलना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह