लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में महिलाओं के गर्भाशय में कैंसर के लिये तीन दिवसीय निशुल्क जांच शिविर

By भाषा | Updated: March 5, 2021 20:22 IST

Open in App

जयपुर, पांच मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान के महिला चिकित्सा रोग विशेषज्ञों के कई महासंघ साथ मिलकर महिलाओं के गर्भाशय मुख के कैंसर की जांच कर इलाज के लिये राज्यभर में तीन दिवसीय निशुल्क शिविर का आयोजन कर रहे हैं।

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सभी महिला चिकित्सा संघों के पदाधिकारियों एवं चुनिंदा महिला रोग विशेषज्ञों को इस कार्य को पूरे लगन से करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुक्रवार को 6 से 8 मार्च तक राज्यभर में निशुल्क शिविर संबंधी एक पोस्टर जारी किया।

कार्यक्रम की मुख्य संयोजक डॉ. वीणा आचार्य ने बताया कि कि महिलाओं में होने वाले इस कैंसर से बचाव के लिए टीका उपलब्ध है और थोड़ी जागरुकता और टीके की मदद से लोगों की जान आसानी से बच सकती है।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ रिप्रोडेक्टिव एण्ड चाइल्ड हेल्थ ऑफ इंडिया की पूर्व अध्यक्ष डॉ. आचार्य ने बताया कि भारत वर्ष में हर साल 1,22,844 महिलाएं बच्चेदानी के कैंसर से तथा 1,44,937 महिलाएं स्तन कैंसर से पीड़ित होती हैं।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों को इस वर्ष फेडरेशन ऑफ ऑबस्ट्रैटिक्स एवं गायनोकॉलोजी सोसायटी ऑफ इंडिया, इंडियन सोसायटी ऑफ कोलपोसकापी एवं सर्वाइकल पैथोलाजी नेशनल एसोसिएश ऑफ रिप्रोडक्टिव एवं चाइल्ड हेल्थ ऑफ इंडिया एवं इंडियन मेनोपाज सोसायटी की राजस्थान शाखाओं ने मिलकर के 6 से 8 मार्च के बीच में सघन जागरुकता अभियान चलाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस