लाइव न्यूज़ :

वायुसेना के कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, देश के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारतीय वायुसेना के शीर्ष कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन बृहस्पतिवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएससी) सहित भारत के समक्ष विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों की समग्र समीक्षा शुरू हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में वायुसेना मुख्यालय में कमांडरों के छमाही सम्मेलन का उद्घाटन किया।

सूत्रों ने बताया कि सिंह ने इस अवसर पर युद्ध जैसी स्थितियों के लिए हर समय तैयार रहने तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने जैसे दृढ़ इरादों के लिए वायुसेना की प्रशंसा की।

कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति सहित भारत के समक्ष उत्पन्न सभी सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा की।

सम्मेलन में कमांडर देश के समक्ष भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को और बढ़ाने संबंधी रणनीतियों तथा नीतियों पर भी चर्चा करेंगे।

इस सम्मेलन में भारतीय वायुसेना की सभी कमानों के प्रमुख, सभी प्रधान स्टाफ अधिकारी और दिल्ली में वायुसेना मुख्यालय में तैनात सभी महानिदेशक भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह