लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में घायल हुई महिला नक्सली, सीआरपीएफ जवानों ने खून देकर बचाई जान

By भाषा | Updated: February 17, 2019 17:08 IST

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों तरफ से जंगल को घेर लिया, लेकिन माओवादियों ने उन पर गोलीबारी जारी रखी, जिसकी वजह से सुरक्षाबलों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी...

Open in App

पश्चिमी सिंहभूम जिले में 14 फरवरी को मुठभेड़ में घायल हुई एक महिला नक्सली की जान बचाने के लिए सीआरपीएफ के तीन जवानों ने रक्तदान किया। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी समूह के स्वघोषित उप-मंडलीय कमांडर कांडे होन्हागा के नेतृत्व में करीब 24 माओवादी किसी ‘‘साजिश’’ को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं।

इसके बाद, सीआरपीएफ के 174 जवानों और जिला पुलिस के 60 कर्मियों की एक टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) मनीष रमन की अगुवाई में जिले के मुफ्फसिल और गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्रों के बीच पड़ने वाले घटनास्थल की ओर रवाना हुई। झा ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाकर्मियों ने दोनों तरफ से जंगल को घेर लिया, लेकिन माओवादियों ने उन पर गोलीबारी जारी रखी, जिसकी वजह से सुरक्षाबलों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसके बाद नक्सली भाग गए। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने खून से लथपथ एक महिला को देखा।

उन्होंने बताया कि महिला नक्सली के बाएं पैर में गोली लगी थी। उसे सोनुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया गया। बाद में महिला को बेहतर इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

रमन ने कहा कि एएसआई पंकज शर्मा, हेड कांस्टेबल बिचित्र कुमार स्वैन और कांस्टेबल बीरबहादुर यादव ने उसका जीवन बचाने के लिए रक्तदान किया। तलाशी अभियान के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में एक नक्सल शिविर को ध्वस्त कर दिया और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री नष्ट कर दी। पुलिस ने 57 राउंड कारतूस भी जब्त किए।

टॅग्स :सीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत45 लाख रुपये इनाम, नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 3 एके -47 राइफल और 2 एसएलआर सौंपा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए