लाइव न्यूज़ :

गरीब और ग्रामीण परिवारों की तीन करोड़ महिलाओं की गर्भाशय एवं स्तन के कैंसर की जांच की गई: ईरानी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि केंद्र की ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत दो वर्षों के भीतर देश में गरीब एवं ग्रामीण परिवारों की तीन करोड़ महिलाओं की गर्भाशय और स्तन के कैंसर की जांच की गई।

राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में ईरानी ने यह भी कहा कि आंकड़े दिखाते हैं जो महिलाएं पहले बीमारी के बारे में बोल नहीं पाती थीं अब वो जानती हैं कि उनके पास सरकार की मदद है और उनकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘पिछले दो साल में आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब एवं ग्रामीण परिवारों की तीन करोड़ महिलाओं की गर्भाशय एवं स्तन के कैंसर की जांच की गई।’’

मंत्री ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों का निवारण करने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 करोड़ शौचालय बनाए जाने का उदाहरण दिया।

ईरानी ने कहा, ‘‘आज जब हम महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा से ज्यादा बात करते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि एक समाज और राष्ट्र के तौर पर हम समानता की दिशा में काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए