लाइव न्यूज़ :

बस में सवार लोगों से लाखों रुपए एवं नकदी लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 28, 2021 01:39 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 27 अप्रैल मथुरा जिले में पुलिस ने पांच अप्रैल को दिल्ली से हमीरपुर जा रही एक निजी बस में सवार लोगों से लूटपाट करने के आरोपी तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पांच अप्रैल की रात दिल्ली से हमीरपुर जा रही बस में सवारी बनकर बैठे छह लुटेरों ने तमंचे का डर दिखाकर उसमें सवार अन्य यात्रियों से लूटपाट की थी।

उन्होंने बताया कि सुरीर पुलिस एवं विशेष कार्य दल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद योगेश, कान्हा और गौरव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 57,800 रुपए, दो मोटरसाइकिल एवं तमंचे बरामद किए।

एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने इसी प्रकार की लूटपाट की अन्य घटनाओं को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि उनके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!