लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2020 12:42 IST

Open in App

मेरठ,11 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने अन्तरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जागृति विहार ऐक्सटेंशन में चोरी के ट्रैक्टर बेचने के लिये लाये गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो वहां सात ट्रैक्टर खड़े थे, और पुलिस की गाड़ी को आता देख बदमाश वहां से भागने लगे, जिनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये ट्रैक्टर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश से चोरी किये गये हैं और बेचने के लिए यहां लाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बदमाशों ने बताया कि एक ट्रैक्टर राशना मार्ग पर आने वाला है ।

उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर एक पुलिस टीम राशना मार्ग पर ट्रैक्टर आने का इन्तजार करने लगी और थोड़ी देर बाद उन्हें एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने उन पर गोली चलाई और वाहन से कूद कर भागने लगा।

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने भी गोली चलाई जो वाहन चालक के पैर पर लगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और पूछताछ के बाद अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?