लाइव न्यूज़ :

व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:15 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 31 जनवरी शाहजहांपुर जिले के एक व्यापारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर बच्चे का अपहरण करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने रविवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले अब्दुल रहमान 26 जनवरी को अपनी दुकान पर थे, तभी तीन अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गये और उनकी पत्नी से 24 घंटे के अंदर एक लाख रुपए देने को कहा और नहीं देने पर उनके बच्चे का अपहरण करने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने 27 और 28 जनवरी को फोन करके रंगदारी की मांग की और धमकी भी दी कि रंगदारी का पैसा नहीं मिला तो वह पूरे परिवार की हत्या कर देंगे।

आनंद ने बताया कि मामला कोतवाली में दर्ज कराया गया और इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक बार ई—रिक्शा चालक से मोबाइल मांग कर धमकी दी थी जबकि दूसरी बार धमकी देने के लिए एक होटल के कर्मचारी से अपने मोबाइल की बैटरी खत्म होने का हवाला देकर मोबाइल मांगा था।

पुलिस ने मामले में आरोपियों राममूर्ति वर्मा, अंकित वर्मा और साहिल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग