लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 11:46 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),12 फरवरी थाना दादरी पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि अजायब पुर गांव के पास कुछ लोग गोकशी करने की नियत से खड़े हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां घेराबंदी की।

डीसीपी ने बताया कि इस पर कार सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं ,जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं जो जमील, रिजवान तथा वसीम को लगीं।

उन्होंने बताया कि इनके दो साथी मौके से भाग गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है और घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गोकशी की सैकड़ों वारदातों को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से गोकशी में प्रयोग होने वाला सामान बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित