लाइव न्यूज़ :

पुलिस को लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में कोरियर कंपनी के तीन कर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:15 IST

Open in App

नोएडा(उप्र),13 अप्रैल थाना सूरजपुर पुलिस को 16 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में कोरियर कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात को एक कोरियर कंपनी में काम करने वाले आलोक शर्मा तथा अनिल ने थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना दी कि हथियारबंद बदमाशों ने उनसे 16 लाख रुपये लूट लिए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और जब गहनता से पूछताछ की गई तो, उनके बयान में विरोधाभास नजर आया।

उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने आलोक तथा अनिल से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका एक अन्य साथी अवधेश भी शामिल है। पुलिस ने अवधेश को भी पकड़ लिया है।

तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे लोग कर्ज में डूबे हुए हैं, इसलिए उन्होंने फर्जी लूट की सूचना दी, ताकि कोरियर कंपनी की रकम को वह हड़प जाएं।

पुलिस ने इनके पास से 5,53,000 रुपये बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos