लाइव न्यूज़ :

रुद्रपुर में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज, पुलिस ने कहा- सही समय पर पकड़ा वरना फैला सकते थे भारी संक्रमण

By भाषा | Updated: April 3, 2020 16:18 IST

एहतियात के तौर पर इन सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि, पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्होंने जाल बिछाकर इन लोगों को धर दबोचा जिसमें उन्हें छूने की जरूरत ही नहीं पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देरुद्रपुर रेलवे स्टेशन से पकडे गये तबलीगी जमात के 13 सदस्यों का तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें से तीन कोरोना पॉजिटिव निकले।उत्तराखंड में कोरोना का भारी संक्रमण फैला सकते थे जिसे पुलिस की मुस्तैदी से समय रहते रोक लिया गया।

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के रामपुर से चोरी-छिपे उत्तराखंड के रूद्रपुर में प्रवेश करते पकडे़ गये एक तबलीगी जमात के कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीन सदस्य प्रदेश में कोरोना का भारी संक्रमण फैला सकते थे। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार ने यहां बताया कि जमात के इन सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल सभी 11 सदस्यों को 20-20 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा। 

ड्रोन कैमरे की सहायता से रखी जा रही निगरानी के दौरान कल रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से पकडे गये तबलीगी जमात के 13 सदस्यों का तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें से तीन कोरोना पॉजिटिव निकले। कुमार ने कहा, 'जमात के तीनों सदस्य उत्तराखंड में कोरोना का भारी संक्रमण फैला सकते थे जिसे पुलिस की मुस्तैदी से समय रहते रोक लिया गया।' तीनों को पृथक केंद्रों में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा, जमात के अन्य सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। 

एहतियात के तौर पर इन सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि, पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्होंने जाल बिछाकर इन लोगों को धर दबोचा जिसमें उन्हें छूने की जरुरत ही नहीं पड़ी। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी ने कहा कि उत्तराखंड में पड़ोसी राज्यों से लगने वाली सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और पुलिस गश्त बढ़ा' दी गयी है। 

रतूडी ने कहा कि भारत नेपाल सीमा खासकर पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से पीडितों की संख्या 10 तक पहुंच गयी है। हालांकि, इनमें से दो मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया