लाइव न्यूज़ :

हमीदिया अस्पताल में बिजली जाने से नहीं हुई कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत : जांच रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 13, 2020 00:26 IST

Open in App

भोपाल, 12 दिसंबर भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कथित तौर पर बिजली गुल होने के कारण वेंटिलेटर पर रखे गए तीन संक्रमित मरीजों की मौत की मामले में संभाग आयुक्त ने मध्य प्रदेश सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

भोपाल संभाग के आयुक्त कवीन्द्र कियावत ने राज्य सरकार को सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि भोपाल के शासकीय हमीदिया चिकित्सालय के कोविड वार्ड में शुक्रवार रात को बिजली आपूर्ति बाधित होने का कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु से कोई संबंध नहीं है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जांच आदेश जारी करने के पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि हमीदिया अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में शुक्रवार देर रात बिजली गुल होने के कारण वेटिंलेटर पर रखे गये कोरोना के तीन गंभीर मरीजों की मौत हो गयी।

कियावत ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘ वेंटिलेटर पर रखे गये कोरोना के किसी भी मरीज की शाम 5.45 से 7.15 बजे तक मौत नहीं हुई, क्योंकि बिजली जाने के बावजूद वेंटिलेटर बैकअप पर काम कर रहा था।’’

राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में भी कहा गया कि हमीदिया चिकित्सालय के कोविड वार्ड में विद्युत आपूर्ति में अवरोध का कोरोना पाजीटिव तीन मरीजों की मृत्यु से कोई संबंध नहीं है।

हालांकि, कियावत में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विद्युत आपूर्ति में अवरोध होने पर कोरोना इकाई की ट्रामा यूनिट के डी.जी.सेट का आटो स्विच ऑन नहीं हुआ तथा यह डेढ़ घंटा बंद रहा। रिपोर्ट में बिजली आपूर्ति से जुड़े संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

इससे पहले, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने एक बयान जारी कर हमीदिया अस्पताल के कोविड-19 उपचार केन्द्र में बिजली गुल होने के कारण तीन कोरोना मरीजों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया था। उन्होंने इसके लिये मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से त्यागपत्र देने की मांग भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर