लाइव न्यूज़ :

बच्चे की हत्या में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 18:46 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 30 नवंबर फतेहपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीन साल पूर्व एक नौ साल के बच्चे के अपहरण और उसकी हत्या का आरोप सिद्ध होने पर सोमवार को तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है और उन पर जुर्माना लगाया।

जिले के शासकीय अधिवक्ता सहदेव गुप्ता ने बताया, "अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने नवाब शेख के नौ वर्षीय बच्चे रेहान की अपहरण के बाद हत्या किये जाने के मामले में जलालपुर गांव के इसरार, सोहनलाल और अंसार को उम्रकैद की सजा सुनाई है और उन पर सामूहिक रूप से 79 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की पूरी राशि बतौर मुआवजा नवाब शेख को देने का आदेश हुआ है।"

उन्होंने बताया, "घटना 20 दिसंबर 2017 की शाम करीब साढ़े छह बजे बिंदकी कोतवाली के जलालपुर गांव की है। उस समय नवाब शेख का नौ वर्षीय बेटा अकेले अपने दरवाजे पर खेल रहा था, तभी तीनों दोषियों ने उसका अपहरण कर लिया था और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव इसरार ने अपने मामा के घर के आंगन में दफना दिया था। बाद में नवाब शेख से फोन पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।"

गुप्ता ने बताया,"पुलिस ने शक के आधार पर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया था। सभी दोषी गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे