लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म के तीन मामलों में तीन दोषियों को 10-10 साल की कैद

By भाषा | Updated: January 3, 2021 12:54 IST

Open in App

बांदा (उप्र), तीन जनवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने दुष्कर्म के तीन मामलों में दोषी पाए गए तीन युवकों को शनिवार को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई ।

सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) रामसुफल सिंह ने रविवार को बताया कि अभियोजन एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो-4) के न्यायाधीश ने अलग-अलग तिथियों और थाना क्षेत्रों में 14 साल की तीन किशोरियों के साथ बलात्कार के मामलों में दोषी पाए गए तीन युवकों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है और उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

उन्होंने बताया कि 14 साल की एक किशोरी के साथ बलात्कार की घटना बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच अप्रैल 2018 की है।

उन्होंने बताया कि उस समय परिवार के सभी सदस्य खेत में थे और लड़की अपनी छह साल की भतीजी के साथ घर में अकेले थी, तभी पड़ोसी युवक वीर (21) उसे उसके घर से जबरदस्ती अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि शाम को पीड़िता वीर के घर में बेहोश पायी गयी थी।

सिंह ने बताया कि दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अप्रैल 2019 की शाम करीब चार बजे 14 साल की एक लड़की के साथ उसके घर के सामने रहने वाले एक नाबालिग और उसके रिश्तेदार ने घर में घुस कर बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि नाबालिग आरोपी का मामला किशोर न्यायालय में अभी विचाराधीन है। इस मामले में दोषी ठहराए गए पुष्पेंद्र को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

तीसरे अदालती फैसले के बारे में सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की एक लड़की 21 जून 2018 की दोपहर अपने खेत में थी, तभी गांव के युवक फूलचन्द्र (23) ने उसके साथ बलात्कार किया था। इस मामले में भी अदालत ने दोषी ठहराए गए फूलचन्द्र को 10 साल कैद की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?