लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अलवर जिले में लूट के मामले में कथित रूप से शामिल तीन कांस्टेबल निलंबित

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:59 IST

Open in App

जजयपुर, 11 अगस्त राजस्थान के अलवर जिले में एक लूट के मामले में कथित रूप से लिप्त होने पर तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

लूट पीडित पर समझौते के लिये दबाव बनाने में शामिल एक कांस्टेबल सहित दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अलवर के पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गोविंदगढ थाना क्षेत्र में राहुल मेव, दो कांस्टेबल नरेन्द्र जाटव, गंगाराम और उनके एक अन्य साथी अनीश मेव ने गत 27 जुलाई को साहिल खान को लूट लिया था।

इन आरोपियों ने बाइक सवार साहिल से पैसो की मांग की और जब उसने मना किया तो चारों आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और उससे 27,000 रूपये लूट लिये। आरोपियों ने उसके मोबाइल से भी 13,000 रूपये अंतरित करवा लिये।

घटना के संबंध में पीडित साहिल ने प्राथमिकी दर्ज करवाई और जांच के बाद पुलिस ने राहुल की पहचान की और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की।

इसी दौरान गोविंदगढ थाने के कांस्टेबल रामजीत ने शिकायतकर्ता को धमका कर उससे शिकायत में दर्ज आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एक पत्र के जरिये थाने में सूचित किया कि उसने समझौता कर लिया है और वह आरोपियों के खिलाफ आगे कार्यवाही नहीं चाहता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीडित को थाने में बुलाया गया तब उसने बताया कि वह दबाव में था और उसे कांस्टेबल रामजीत ने धमकी दी थी। जब जांच में पीडित के आरोप सही पाये गये तो कांस्टेबल को आरोपी राहुल के साथ गिरफ्तार किया गया।

अन्य कांस्टेबल नरेन्द्र शिवाजी पार्क पुलिस थाने में और गंगाराम एनईबी थाने में तैनात है।

गौतम ने बताया कि सभी तीनों कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू