लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में केन्द्र शासित प्रदेश के कामकाज की औपचारिकताएं तय करने के लिए तीन समिति गठित

By भाषा | Updated: August 21, 2019 05:53 IST

प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य आदेश में सरकार ने गृह विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की है जो प्रस्तावित जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित क्षेत्र एवं लद्दाख केन्द्र शासित क्षेत्र के कर्मचारियों से जुड़े मामलों से निपटेगी। 

Open in App

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को तीन अलग अलग समितियों का गठन किया जो प्रस्तावित जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश के कामकाज की औपचारितकताएं निर्धारित करेंगी। साथ ही तीनों समितियां वित्तीय मामलों और कर्मचारियों के मुद्दे से भी निपटेंगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केन्द्र शासित क्षेत्रों..जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में बांट दिया था। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने राज्यपाल के सलाहकार की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय एक समिति गठित की है जो प्रस्तावित जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित क्षेत्र के कामकाज की औपचारिकताएं तय करेगी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य आदेश में सरकार ने वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की है जो प्रस्तावित जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित क्षेत्र एवं लद्दाख केन्द्र शासित क्षेत्र के वित्तीय मामलों से निपटेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य आदेश में सरकार ने गृह विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की है जो प्रस्तावित जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित क्षेत्र एवं लद्दाख केन्द्र शासित क्षेत्र के कर्मचारियों से जुड़े मामलों से निपटेगी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो