लाइव न्यूज़ :

पुवाल के ढेर में आग लगने से तीन बच्चों की झुलसकर मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:57 IST

Open in App

मिर्जापुर (उप्र), सात दिसंबर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा खुर्द गांव में पुवाल में आग लगने से उसमें झुलस कर तीन बच्चों की मौत हो गयी।

जिला प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा खुर्द गांव में स्थित एक खलिहान में रखे पुआल के ढेर में आग लगने से तीन बच्चों की सोमवार की शाम को मौत हो गई। तीनों बच्चे सगे भाई बहन थे।

जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम हादसे से कुछ देर पहले ही पिता जितेंद्र कुमार धरकार फसल की मड़ाई छोड़कर गांव में किसी काम से गए थे। तीनों बच्चों ने पु्वाल में अपना घरौंदा बनाया था और वे उसी में जाकर सो गए। इसी दौरान किसी प्रकार कहीं से चिंगारी पुवाल के ढेर में पड़ी और उसमें आग लग गई एवं तीनो बच्चे उसमें झुलस गए।

जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी मड़िहान को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए।

पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो