लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत बाघ अभयारण्य में मिले फिशिंग कैट के तीन बच्चे

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:06 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 28 सितंबर पीलीभीत बाघ अभयारण्य के आरक्षित वन क्षेत्र में फिशिंग कैट (जंगली बिल्ली) के तीन बच्चे मिले हैं जिनको वन विभाग के अधिकारियों ने उनकी मां समेत जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है और नर फिशिंग कैट की तलाश की जा रही है।

बरेली के मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वर्मा ने बताया कि अशोक नगर गांव के नजदीक जंगल के पास फिशिंग कैट के नवजात शिशुओं को बचाया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि फिशिंग कैट का गर्भकाल लगभग 65 दिनों का होता है और वह एक बार में एक से चार बच्चों को जन्म देती है और जब तक बच्चे छह महीने के नहीं हो जाते तब तक उनकी मां उनका पालन पोषण करती है। लगभग 8 से 10 महीने में ये वयस्क हो जाते हैं और लगभग 12 महीने में मां को छोड़कर अलग हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पीलीभीत बाघ अभयारण्य में फिशिंग कैट का पाया जाना दुर्लभ घटना है।

पीलीभीत बाघ अभयारण्य के उपनिदेशक नवीन खंडेलवाल ने बताया कि फिशिंग कैट पीलीभीत बाघ अभयारण्य में मार्च 2021 में पहली बार देखने को मिली थी। अब दूसरी बार यह छह महीने बाद देखने को मिली और वह भी तीन बच्चों के साथ, यह पीलीभीत बाघ अभयारण्य की उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि फिशिंग कैट एक कुशल तैराक होती है और मछली का शिकार करने के लिए अक्सर पानी में प्रवेश करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह