लाइव न्यूज़ :

आगरा के श्री पारस अस्पताल में मारपीट के संबंध में तीन मामले दर्ज

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:54 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 10 जून आगरा के श्री पारस अस्पताल में हुई मारपीट की घटनाओं के संबंध में तीन मामले दर्ज किये गये हैं।

पहले मामले में शिवसेना के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के मालिक और अन्य कर्मचारियों ने उनके और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, जिसके कारण एक कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट आई हैं। इस मामले में अस्पताल के मालिक सहित 40 कर्मचारियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मामला दर्ज हुआ है।

दूसरा मामला कमला नगर निवासी अनिल जैन ने दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजन मरीजों को स्वेच्छा से अस्पताल से ले जा रहे थे कि तभी अचानक आठ-दस लोगों ने परिजनों पर हमला कर दिया।

तीसरा मामला थाना न्यू आगरा के उपनिरीक्षक रमित कुमार आर्य ने दर्ज कराया है। इसमें शिवसेना जिलाध्यक्ष वर्मा सहित 20-25 लोगों पर मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने कहा था कि श्री पारस अस्पताल में मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करेगी। घटना के बाद अस्पताल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसी संदर्भ में तीन मामले दर्ज हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?