लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में ‘जमीन विवाद’ को लेकर तीन भाइयों का अपहरण, मुक्त कराया गया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 15:35 IST

Open in App

हैदराबाद, छह जनवरी पुलिस ने कथित तौर पर खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताने वाले लोगों द्वारा अपहृत किए गए एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और उनके दो भाइयों को बुधवार तड़के मुक्त करा लिया।

इस मामले में पुलिस को आंध्र प्रदेश के एक पूर्व मंत्री पर संदेह है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि मंगलवार रात बोवेनपल्ली इलाके में प्रवीण कुमार के घर तलाशी लेने के बहाने करीब 15 लोग घुस गए जिन्होंने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया।

उन्होंने बताया कि गिरोह ने कुमार और उनके दो भाइयों को पहले एक कमरे में बंद कर दिया और फिर उन्हें एक फार्महाउस ले गए।

अधिकारियों ने कहा कि संदेह होने पर परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी जिसने कुछ ही घंटे के भीतर तीनों भाइयों को मुक्त करा लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना एक कथित भूमि विवाद के चलते हुई।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाद में, पीड़ितों के एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि करीब 15 लोग खुद को आयकर और पुलिस अधिकारी बताते हुए घर में घुस गए तथा तलाशी वारंट भी दिखाया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को एक घंटे से ज्यादा समय तक एक कमरे में बंद रखा और उनके मोबाइल तथा लैपटॉप भी जमा करा लिए।

उन्होंने कहा कि संदेह होने पर पुलिस को जानकारी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग