उत्तरी दिल्ली में यमुना में डूबे तीन लड़के

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:59 IST2021-09-12T20:59:21+5:302021-09-12T20:59:21+5:30

Three boys drowned in Yamuna in North Delhi | उत्तरी दिल्ली में यमुना में डूबे तीन लड़के

उत्तरी दिल्ली में यमुना में डूबे तीन लड़के

नयी दिल्ली, 12 सितंबर उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लड़के यमुना नदी में डूब गए।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम को हुई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान विजय (16), विवेक (15) और अर्जुन (12) के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों ने एक अन्य किशोर विजय राठौड़ (17) को बचा लिया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए लड़के सोनिया विहार पुस्ता नंबर 2 की ओर से नदी में गए थे। उस तरफ पानी का तेज बहाव था और वे डूब गए।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद गोताखोरों ने शवों को खोजने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के चलते अभियान को रोकना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान रविवार को भी जारी रहा, लेकिन तीनों के शव अभी नहीं मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three boys drowned in Yamuna in North Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे