लाइव न्यूज़ :

जलकुंड में डूबने से तीन लड़कों की मौत : योगी ने व्यक्त किया शोक

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:46 IST

Open in App

चित्रकूट/लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 18 जुलाई चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र के जंगल में स्थित शबरी जल प्रपात में नहाते समय डूबने से रविवार को तीन लड़कों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक को बचा लिया गया है।

चित्रकूट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि मारकुंडी थाना क्षेत्र के जंगल में स्थित शबरी जल प्रपात में रविवार को सैर सपाटा करने गए बांदा जिले के अतर्रा कस्बे के चार युवक नहाते समय डूब गए, जिनमें पीयूष (22), मोहित (17) और साहिल (17) की मौत हो गयी है, जबकि आकाश (24) को पुलिस और गोताखोरों ने सुरक्षित निकाल लिया है।

उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और मारकुंडी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

इस बीच राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शबरी जल प्रपात में डूबने से तीन युवकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए