लाइव न्यूज़ :

पलामू के छत्तरपुर से तीन शव बरामद

By भाषा | Updated: October 2, 2021 01:12 IST

Open in App

मेदिनीनगर, एक अक्टूबर पलामू जिले के छत्तरपुर थानान्तर्गत अलग-अलग इलाकों से शुक्रवार को पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के शव बरामद किये। इन घटनाओं की जानकारी छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने दी।

अधिकारी ने बताया कि महुरान गांव के एक खेत से रामविलास यादव (55) का शव बरामद हुआ है। वह निकट के लोहराही गांव का निवासी था और दो दिन पहले उसका परिजनों से झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में केरकीखुर्द गांव के तालाब से रामपति भुइयां (51) का शव बरामद हुआ। इसके अलावा तीसरी घटना में तेलाङी गांव में 25 वर्षीया अमरावती देवी का शव उसके घर से बरामद हुआ। महिला की अपने पति से काफी दिनों से अनबन थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos