लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में ‘गोली मारो...’ का नारा लगाने वाले भाजपा के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:39 IST

Open in App

चंदननगर (पश्चिम बंगाल), 21 जनवरी पश्चिम बंगाल में भाजपा के हुगली जिला की युवा इकाई के अध्यक्ष सुरेश शॉ समेत तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी नेता शुभेन्दु अधिकारी के रोडशो के दौरान कथित तौर पर ‘गोली मारो...’ के आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हुगली जिला में पार्टी के कार्यक्रम में इस तरह की कथित नारेबाजी की थी, जिसके बाद जिला पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया और तीन लोगों को रात में गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को चंदननगर उपप्रभागीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 30 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए चंदननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी और राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता के साथ शुभेन्दु अधिकारी के रथतला इलाके में रोड शो के दौरान उनके ट्रक के पीछे चल रहे आरोपी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा और तिरंगा थाम रखा था।

भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा का झंडा हाथों में थामकर इस तरह की नारेबाजी किए जाने का पार्टी समर्थन नहीं करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल