लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कार के पुलिया से टकरा जाने से तीन बैंक कर्मियों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: October 9, 2021 16:02 IST

Open in App

खरगोन (मप्र), नौ अक्टूबर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक कार के पुलिया से टकरा जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मंडलेश्वर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कैथवास ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना बांगड़दा गांव के पास शुक्रवार और शनिवार की दरियानी रात को करीब दो बजे हुई। इस कार में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारी सवार थे और वे सप्ताहांत के लिए इंदौर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान पंजाब के विपिन गुर्जर (25), हिमाचल प्रदेश के अक्षित गौतम और सूरज राजपूत के तौर पर हुई है।

कैथवास ने बताया कि घायलों का इंदौर के एम वाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि ये सभी लोग खरगोन जिले में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं में काम करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं