लाइव न्यूज़ :

तीन बांग्लादेशी नागरिक अपहृत होने का दावा करते हुए अदालत पहुंचे

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च एक नाबालिग सहित तीन बांग्लादेशी युवकों ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर उन्हें अपने देश भेजने की व्यवस्था करने का केंद्र को निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके देश से कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया गया और यहां लाया गया।

मामले को बुधवार को न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह के समक्ष सूचीबद्ध किया गया, लेकिन न्यायाधीश द्वारा अदालत नहीं लगाने के कारण याचिका को 13 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया।

तीन युवकों की तरफ से दायर याचिका के मुताबिक वे चार मार्च 2021 को एक परिचित के साथ भारत-बांग्लादेश की सीमा देखने गए थे, जिसने सीमा के नजदीक पहुंचने पर उन्हें कुछ खाने के लिए दिया।

वकील कमलेश कुमार मिश्रा, ऋतु मैती और अभिषेक आनंद के मार्फत दायर याचिका के मुताबिक उसे खाने के बाद तीनों बेहोश हो गाए और दस मार्च को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनकी नींद खुली।

याचिका में कहा गया कि इसके बाद तीनों स्थानीय कमला मार्केट थाने गए और अपनी दास्तां सुनाई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें खाना खाने के पैसे दिए। इसके बाद उन्हें बेघरों के रात्रि आश्रय गृह में भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से उन्होंने बांग्लादेश उच्चायोग और भारत एवं बांग्लादेश की सरकारी एजेंसियों से संपर्क साधा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह