लाइव न्यूज़ :

असम राइफल्स के तीन कर्मी और एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:10 IST

Open in App

डिब्रूगढ़ (असम), 22 अक्टूबर मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में शामिल होने के आरोप में एक असैन्य नागरिक समेत असम राइफल्स के तीन कर्मियों को यहां गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान दो वाहन और नकदी भी बरामद की गई।

डिब्रूगढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बितुल चेतिया ने कहा कि गोपनीय सूचना मिली थी कि नगालैंड के दीमापुर से असम के तिनसुकिया जिले में मादक पदार्थ लाया जा रहा है जिसके बाद बृहस्पतिवार को छापेमारी की गई। चेतिया ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इसके बाद पुलिस ने जोकई रिजर्व वन क्षेत्र में नाकेबंदी की और चार लोगों को लेकर जा रहे एक वाहन को रोका।

एएसपी ने कहा, “हम चारों को डिब्रूगढ़ पुलिस थाने ले आए और प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि जोरहाट जिले के डेरगांव में पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के भीतर मादक पदार्थों से लदा एक और वाहन खड़ा है।”

चेतिया के नेतृत्व में उसी रात एक अन्य अभियान में एक टीम ने डेरगांव पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज से वाहन जब्त किया और उसमें से 269 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये आंका गया है।

चेतिया ने कहा, “हमने आरोपियों के पास से असम राइफल्स की वर्दी और 48,000 रुपये नकद भी बरामद किये हैं। सभी तीन कर्मी कोहिमा डिवीजन में असम राइफल्स के दीमापुर ट्रांजिट शिविर में तैनात थे।” पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं