लाइव न्यूज़ :

मेंगलुरु में 10 लाख रुपये के मादक पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:03 IST

Open in App

मेंगलुरु चार जून कर्नाटक के मेंगलुरु में पुलिस की अपराध शाखा और कोनाजे पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 170 ग्राम एमडीएमए क्रिस्टल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए गए एमडीएमए क्रिस्टल की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

एमडीएमए क्रिस्टल एक प्रकार का मादक पदार्थ होता है।

मेंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी केरल के कासरगोड जिले के उप्पला के रहने वाले हैं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि दो आरोपी बैंगलुरु में एक होटल और खेल के सामान वाली दुकान में करते हैं जबकि तीसरा व्यक्ति बीबीए स्नातक है।

शशि कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बैंगलुरु में एक अफ्रीकी मूल के नागरिक से यह मादक पदार्थ खरीदा था और उसे बेंगलुरु, मेंगलुरु, कासरगोड, उप्पला तथा अन्य स्थानों में बेचने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने हासन से उनका पीछा किया और कोनाजे पुलिस थाना क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 17.37 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए